भाजपा ने दीवान और महेश को हटा सूची में जोडे त्रिवेन्द्र और बहुगुणा जोड़े के नाम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जारी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम जोड़ दिया है। भाजपा ने लिखित में दोनों का नाम जारी करने की जानकारी दी है और लिखा है कि उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्टार प्रचारक है पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भूलवश लिस्ट में नाम प्रिंट नहीं हुए थे अब दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है।

यहां सवाल यह खडा होता है कि भाजपा संगठन आखिरकार दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम को सूची में कैसे नहीं डाल पाया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खबर भी आग तरह फैली और भाजपा को लगा कि शायद उसने दोनों का नाम नहीं डाल कर एक बहुत बड़ी गलती कर दी है और इसका खासा असर और खमियाजा उपचुनाव में भुगतना पड़ सकता है। यही नहीं बीजेपी संगठन शायद यह भी मान रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं डालने से कहीं पार्टी में गुटबाजी ना पैदा जाये।

मामला गरमाता देख भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की पूर्व सूची में शामिल दीवान सिंह बिष्ट एवं महेश नेगी के नाम हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम जोड़कर नई सूची जारी कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!