कांग्रेस को बडा़ झटका: तीस साल साथ रहने के बाद सुष्मिता देव ने छोडा ‘हाथ’ का साथ, टीएमसी में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सबसे पहले पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा और इसके बाद ट्विटर के बायो को अपडेट कर खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया।

सुष्मिता देव काफी लंबे समय से पार्टी से नाराज़ चल रही थीं। असम में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी खबरों के जरिए जताई थी। इससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता ने सोनिया गांधी को संक्षिप्त पत्र लिखा उसमें लिखा कि वह पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। पत्र में उन्होंने इस्तीफा देने का कोई विशेष कारण नहीं बताया परंतु उन्होंने कहा लगभग पार्टी के साथ तीस साल काम करके अच्छा लगा एवं इस्तीफा देने के साथ खुद को मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी और अन्य पार्टी के लोगो का धन्यवाद किया।

शाम होते होते सुष्मिता देव TMC में शामिल हो गई। बता दें कि सुष्मिता देव असम की सिल्वर सीट से कांग्रेस पार्टी से सांसद रही बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी है। सुष्मिता 2014 में पारिवारिक सीट के जरिए सांसद में पहुंची थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!