मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों के लिए आए हुए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली कि उन्हें किसी परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी देने व आगंतुकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निगम में अपने कामों को लेकर आने वाले लोगों के कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये।।

जनता से जानकारी लेते मुख्यमंत्री

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!