विश्व हृदय दिवस पर वेलमेड हॉस्पिटल ने किया 4 किलोमीटर वॉक फॉर हार्ट का आयोजन

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। टर्नर रोड़ स्थित वेलमेड हॉस्पिटल, वेलमेड हैल्थकेयर सोसायटी, क्लेमेंट टाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी और रोटरी क्लब देहरादून ने बुधवार को विश्व हृदय दिवस पर वॉक फॉर हार्ट का आयोजन किया। जो वेलमेड हॉस्पिटल से शुरू होकर क्लमेंट टाउन मोड़ से होते हुए वापस वेलमेड़ हॉस्पिटल पर संपन्न हुई। लगभग चार किलोमीटर की इस वॉक में बच्चों से लेकर बुजुर्ग शामिल थे, विशेष रूप से क्लमेन्टाउन सेना की ओर से मेडिकल कोर के कर्नल प्रदीप और एसएसओ राजेश नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने खुद भी पैदल चल कर लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि हार्ट का मामला स्ट्रेस से जुड़ा हुआ है, जितना व्यक्ति स्ट्रेस लेगा, उसका असर सीधा दिल पर होता है और इसके लिए हर व्यक्ति को एक संतोष अपने जीवन में साधना होगा, ताकि स्ट्रैस लेवल कम हो सकें, साथ ही उन्होंने वेलमेड के इस जन जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की।

वेलमेड हॉस्पिटल के चैयरमैन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 चेतन शर्मा ने कहा कि हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं और इसका मुख्य कारण गलत खानपान और जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिल के लिए रोजाना दस हजार कदम यानि 6 से 7 किलोमीटर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेलमेड हॉस्पिटल स्थानीय सेना और लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरुक करने के लिए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर एक नि:शुल्क हैल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी करने जा रहा है, जिसमें हर उम्र के लोग आकर परामर्श ले सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ0 ईशान शर्मा, डॉ0 सीपी त्रिपाठी, डॉ माधवी आनंद, डॉ0 इशांत, डॉ0 अजहर जावेद, शाहिद अहमद, सम्राट देव, सौरभ शर्मा, सुनील कुकरेती, राजेन्द्र पुनेठा, डॉ. निशांत,मोहन जोशी, सौरभ उनियाल, भूपिंदर फरतियाल, अभिषेक परमार,कर्नल सुरेश त्यागी,कर्नल हीरामणि बर्थवाल, कर्नल पांडया, जी बी पांडेय, पीआरओ साक्षी कोठियाल, विशाल, मुकुल, रितिक रावत,राम सिंह रावत, महावीर, ओमकार, धर्मवीर, वीरेंद्र मियान, बबलू थापा, भुवनेश कुकरेती, शमद आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!