उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के 157 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू

MS Malik
By
4 Min Read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 157 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 157 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी आज 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह विज्ञप्ति जनजाति कल्याण विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी और लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी की गई है।

अनुदेशक विद्युत (जनजाति कल्याण) के 4 पद
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य है।
संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।
संबंधित व्यवसाय में 1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स (प्राविधिक शिक्षा विभाग) के 6 पद
शैक्षिक योग्यता संबद्ध शाखा में 3 वर्ष का जी एस टी एस का प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल के साथ संबद्ध शाखा में जीटीआई या आईटीआई/ पॉलिटेक्निक का प्रमाण पत्र या संबद्ध शाखा में डिप्लोमा। प्रमाण पत्र के बाद 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव।

अनुदेशक डीजल मैकेनिक (जनजाति कल्याण) के 2 पद
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण।
संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र राष्ट्रीय शिशिक्षुता प्रमाण पत्र।
1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।
प्रशिक्षण अवधि को संबोधित करते हुए कम से कम 5 साल का अनुभव जो किसी सरकार या सार्वजनिक निजी विभाग अथवा प्रतिष्ठान का सवेतन हो।

अनुदेशक मोटर मैकेनिक (जनजाति कल्याण) के 2 पद
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण।
संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।
1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।
हल्के एवं भारी वाहन चालक का वैध लाइसेंस।

अनुदेशक वेल्डर के 2 पद
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और हाईस्कूल विज्ञान एवं गणित विषयों से उत्तीर्ण।
संबंधित व्यवसाय में न्यूनतम 60% अंकों सहित राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र /राष्ट्रीय शिशिछुता प्रमाण पत्र।
1 वर्ष का सीटीआई प्रमाण पत्र।

अनुदेशक फिटर के 5 पद

कर्मशाला अनुदेशक के 109 पद
शैक्षिक योग्यता शैक्षिक योग्यता संबद्ध शाखा में 3 वर्ष का जी एस टी एस का प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल के साथ संबद्ध शाखा में जीटीआई या आईटीआई/ पॉलिटेक्निक का प्रमाण पत्र या संबद्ध शाखा में डिप्लोमा। प्रमाण पत्र के बाद 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव।

लाइनमैन का 01 पद
शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल उत्तीर्ण
मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से 2 साल का विद्युत व्यवसाय का प्रमाण पत्र।

सहायक बोरिंग टेक्निशियन (लघु सिंचाई विभाग) के 13 पद
शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण।
संबंधित व्यवसाय में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम का डिप्लोमा।

तकनीकी सहायक के 3 पद
शैक्षिक योग्यता फिटर /इलेक्ट्रिशियन/ प्लंबिंग ट्रेड में आईटीआई 3 वर्षीय प्रमाण पत्र और 2 साल का अनुभव।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 12 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को www.sssc.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 है। लिखित परीक्षा 100 अंको की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और 21 साल से 43 वर्ष तक निर्धारित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!