कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार मुआवजा देगी उत्तराखंड सरकार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद से अभी तक उत्तराखंड राज्य में 3,45,701 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। तो वही, अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से 7397 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोविड-19 से मृत्यु होने पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देने की बात कही है। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड राज्य सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से ना सिर्फ तमाम लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है बल्कि तमाम परिवारों को अपने घर का सदस्य खोना पड़ा है। ऐसे में अब राज्य सरकार कोविड-19 से मृत्यु पर उनके परिजनों को 50 हज़ार मुआवजा देने जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!