Airtel और Vi के बाद अब Jio ने महंगे किए रिचार्ज प्लान, 1 दिसम्बर से होंगे लागू

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। एयरटेल और Vi के बाद अब रिलायंस Jio ने भी सभी रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। नए टैरिफ प्लान की बढ़ी हुई कीमतें 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगी। रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर से टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसके मुताबिक अब बेसिक जियो प्लान जो पहले 75 रुपये था वह अब 91 रुपये से शुरू होगा।

बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले Airtel और Vi (Vodafone-Idea) ने अपने टैरिफ प्लान महंगे करने की घोषणा की थी। ऐसे में दोनों कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोतरी करने के बाद से माना जा रहा था कि Jio अपनी कीमतों को कम कर सकती है या इसे बनाए रख सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब Jio ने भी अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की घोषणा की है। Jio प्रीपेड प्लान्स में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!