Dehradun: कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में करवाचौथ पर दो हजार की छूट के साथ साथ लगवाएं फ्री मेहंदी

MS Malik
By
2 Min Read

राजधानी देहरादून के माजरा स्थित कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में करवाचौथ शगुन ऑफर चल रहा है। इस ऑफर के तहत सोने के आभूषण पर प्रति 10 ग्राम की खरीद पर 2000 हज़ार रुपये की छूट के साथ ही करवाचौथ मेंहदी बिल्कुल मुफ्त लगाई जा रही है

देहरादून। राजधानी देहरादून में सहारनपुर रोड़ माजरा स्थित कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में पावन पर्व करवाचौथ पर विशेष ऑफर चल रहा है। कोहिनूर के शानदार डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन्स पर आकर्षक ऑफर चल रहा है। शोरूम मालिक शेख इकबाल हुसैन ने बताया कि वैसे तो हमारे शोरुम पर हमेशा ही कुछ ना कुछ ऑफर रहता है परन्तु त्योहारों के इस पावन पर्व पर कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स माजरा की ओर से सोने के 10 ग्राम आभूषण की खरीद पर 2000 हज़ार रुपये की विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही एक लाख रुपए की खरीदारी करने पर एक लक्की ड्रा कूपन भी दिया जा रहा है। इस ड्रा में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी, द्वितीय उपहार फ्रिज, तृतीय उपहार के रूप में वाशिंग मशीन रखी गई है। इसके अलावा भी बहुत से पुरस्कार जीतने का मौका ग्राहकों को मिलेगा। जिसका ड्रॉ 26 जनवरी 2025 को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित किया जाएगा।

वहीं, सुहागिनों के सबसे पसंदीदा त्यौहार करवाचौथ के उपलक्ष्य मे मेहंदी लगाने के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला खरीदारों को फ्री में मेहंदी लगाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!