यूपीी में चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान पर निकले ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ है।
गुरुवार की दोपहर के बाद असदुद्दीन ओवैसी का काफिला किठौर मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने उनकी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं, हमलावर तीन चार लोग बताए जा रहे हैं हालांकि असदुद्दीन ओवैसी और उनके साथी सुरक्षित हैं। गोली लगने से उनकी गाड़ी में पंचर हो गया और वह दूसरी गाड़ी के दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस बारे में ट्विटर के माध्यम से असदुद्दीन ओवैसी ने जानकारी दी थी कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’ लिलाह।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!