नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के लिए मांगे वोट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव में एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पदयात्रा, जनसभा, नुक्कड़ सभा आयोजित कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा रायपुर में कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के पक्ष में टीएचडीसी कॉम्प्लेक्स, केदारपुरम में आयोजित चुनावी सभा में शिरकत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हीरा सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते प्रीतम सिंह

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की तथाकथित डबल ईंजन की फ्लॉप सरकार 2017 में जनता से किये गए वायदों को पूरा करने में विफल रही है, बेतहाशा और बेलगाम महंगाई से आज आमजन त्रस्त है, आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, रायपुर की जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा यह बेहद हर्ष का विषय है कि आज मंच पर रायपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सभी दावेदार हीरा सिंह बिष्ट के पक्ष में एकजुटता के साथ लामबंद हैं।

जनसभा के दौरान विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों व नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष व अन्य वरिष्ठजनों को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!