देहरादून में रहकर BFIT कॉलेज में पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय छात्र की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। यहां प्रेमनगर क्षेत्र में BFIT कॉलेज में पढ़ने वाले 23 साल के छात्र का शव मिला है छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

मृतक छात्र की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार सुद्दोवाला में बाला देवी सुंदरी मंदिर के पास जंगल में बुधवार को एक छात्र का शव मिला। छात्र की शिनाख़्त 23 वर्षीय सत्कृष तिवारी निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। छात्र प्रेमनगर में रहकर बीएफआईटी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बीते मंगलवार बाइक से अपने दोस्त के साथ विकासनगर गया था। जहां से उसका दोस्त टैक्सी बुक करके देहरादून लौट आया और सत्कृष अपनी बाइक से आ रहा था इसी बीच क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। क्योंकि छात्र की बाइक पर पेड़ से टकराने के निशान मिले हैं।

बुधवार को सत्कृष का शव सुद्दोवाला में बाला देवी सुंदरी मंदिर के पास जंगल से मिला। मृतक के शरीर पर चोट और रगड़ के भी कई निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की बाइक भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!