Russia- Ukraine War : भारत ने यूक्रेन में बंद किया अपना दूतावास

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और भी ज्यादा आक्रामक हो गया है। दोनों देशों के बीच वार्ता विफल होने के बाद रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है। रूसी सेना राजधानी कीव सहित यूक्रेन के कई शहरों में हमला किया है। हमले में यूक्रेनी सैनिकों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों के मारे जाने की खबर है। राजधानी कीव में रूसी हमले के मद्देनजर भारत ने अपना दूतावास बंद कर दिया है। दूतावास बंद होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए परेशानी और बढ़ जाएगी।

बताया जा रहा है कि भारतीय दूतावास बंद करने के बाद वहां तैनात राजदूत सहित अन्य स्टाफ यूक्रेन के पश्चिम के ओर चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक रूस जल्द से जल्द अब राजधानी कीव पर कब्जा जमाना चाहता है। जिसके लिए 10 हजार सैनिकों और टैंकों का कई किलोमीटर लंबा काफिला राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!