हिंदुस्तान पेट्रोलियम में विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, 14 मार्च से 18 अप्रैल तक आवेदन

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में मैनेजर के 25 पदों के लिए वैकेंसी निकली है. एचपीसीएल ने इसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स योग्यता, सैलरी आदि की डीटेल्स आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर चेक कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च, 2022 से शुरू होगी. वहीं इसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 तय की गई है।

चीफ मैनेजर सहित दूसरे पदों पदों पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और पीएचडी होना चाहिए।

अलग-अलग पदों पर शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसलिए उम्मीदवार डीटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

सहायक ग्रेड 3 व अन्य पदों पर निकली भर्ती …..अंतिम तिथि 25 मार्च

कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com के जरिए से 18 अप्रैल, 2022 से पहले आवेदन कर सकते
हैं. इस रिक्रूटमेंट अभियान के जरिए कुल 25 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

तिथि
एचपीसीएल भर्ती 2022 नोटिफिकेशन: 9 मार्च, 2022
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट: 14 मार्च, 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 18 अप्रैल, 2022

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!