देहरादून में सहारनपुर रोड स्थित सुविधा स्टोर में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून राजधानी देहरादून में पटेलनगर सहारनपुर रोड स्थित सुविधा स्टोर रविवार को आग से दहक उठा। आग से लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

रविवार सुबह करीब 9:40 बजे सुविधा स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंची और राहत कार्य मे जुट गई। रविवार होने के कारण लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। आग के चलते सहारनपुर रोड पर पर लम्बा जाम लग गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!