देवभूमि में तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने हत्या कर शव को झाड़ियों में छुपाया

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में अपराधों का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले से दरिंदगी की सारी हदें पार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 3 वर्ष की मासूम बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मासूम बच्ची के शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया और उसके ऊपर पत्तियां डाल दी। जिस तरह से मासूम बच्चे की हत्या की गई है उसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। यह वाक्या उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से सामने आया है। जहां पर तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया और मामला खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को डैम के पास फेंक दिया। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया।

कोलकाता फार्म चौकी क्षेत्र के 1 गांव में गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को उसका मौसेरा भाई अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों को उसके भाई के साथ जाने की जानकारी मिली जिस पर परिजन उसके घर पहुंच। वहां जाकर पता करने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया और गोलमोल बातें करने लगे।

अनहोनी की आशंका होते ही परिजन कलकत्ता फार्म चौकी पहुंचे और पूरी बात बताई। बच्ची के गायब होने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने शक की बिना पर बच्ची के मौसेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्ची की रेप के बाद हत्या की बात स्वीकार की और शव को डैम के पास झाड़ियों में फेंकने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को साथ ले जाकर शव को डैम पर जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने गुस्साई भीड़ से दरिंदगी की हदें पार करने वाले युवक को बमुश्किल बचाते हुए वहां से निकाला। और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!