पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी संपन्न, दिल्ली सीएम केजरीवाल ने निभाई पिता की भूमिका

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरी बार गृहस्थ जीवन शुरू किया। बृहस्पतिवार को भगवंत मान और डाक्टर गुरप्रीत कौर की शादी संपन्न हो गई. दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये. दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं. शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी. भगवंत मान की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की भूमिका
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!