उत्तराखंड : ज़िंदगी की जंग हारी SDM, एम्स में इलाज के दौरान मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सड़क दुर्घटना में घायल हुई एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया का आज निधन हो गया है। ज्ञात रहे कि हादसे में एसडीएम के ड्राइवर की दुर्घटना के वक्त मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं थी, जिनका ऋषिकेश एम्स में लम्बे समय से उपचार चल रहा था।

लक्सर एसडीएम की गाड़ी 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं. उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था. 4 महीने तक डॉक्टर उन्हें बचाने के प्रयास करते रहे. लेकिन आज संगीता जिंदगी की जंग हार गईं. संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!