देहरादून: कांग्रेस पार्षद ने छोड़ा हाथ का साथ, समर्थकों संग भाजपा में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 13 से पार्षद श्रीमती देविका रानी कांग्रेस को झटका देते हुए आज अपने समर्थकों समेत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। उन्हें राजपुर रोड विधायक खजान दास ने पार्टी का पटका पहना कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया।

भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में समर्थको के साथ वार्ड नंबर 13 डीएल रोड़, महानगर देहरादून की पार्षद श्रीमती देविका रानी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक खजानदास ने पार्षद एवं उनके समर्थको का भाजपा मे स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नीतियों की चारो तरफ हो रही सराहनाओं का परिणाम है कि आज उत्तराखंड ही नहीं देश के तमाम प्रदेशो में भाजपा के दामन थामने के लिए लोग लालायित है उसी प्रकार उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर उत्तराखण्ड के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा सोच का ही परिणाम हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल कर सभी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती देविका रानी, सरदार मलकित सिंह, सरदार प्यार सिंह, सुरेन्द्र अन्थ्वाल, निर्मला देवी, शकुन्तला देवी, आकाश, कार्तिक, सजेन्दर, श्रीमती कविता, श्रीमती वर्षा, जुल्फकार आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा करनपुर मण्डल अध्यक्ष भाजपा विजय थापा, महामंन्त्री राहुल लारा, अजय तिवाड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!