लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने सहारनपुर जिले में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

MS Malik
By
2 Min Read

सल्तनत अली बने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष

समीर अली

खेडा अफगान। इस्लामनगर स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेश सैनी ने की। इसमें सभी जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीटिंग में सल्तनत अली गाडा निवासी पिंजैारा को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सल्तनत अली ने कहा कि वे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ दिन-रात खड़े हैं और तन मन धन से आने वाले 2022 में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को एक नए मुकाम तक पहुंचाने का काम करेंगे। सल्तनत अली ने अपने मनोयन के लिए जिला अध्यक्ष परवेश सैनी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मीटिंग में आशीष सैनी को नगर सहारनपुर विधानसभा सचिव एवं संदीप सैनी को रामपुर विधानसभा का सचिव मनोनीत किया गया।

मीटिंग में जिला अध्यक्ष प्रवेश सैनी, जिला महासचिव विकास सैनी, सहारनपुर नगर विधानसभा अध्यक्ष विनीत सैनी, नकुड विधानसभा अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा, गंगोह विधानसभा अध्यक्ष भाई अंकित सैनी, जिला उपाध्यक्ष इस्लाम प्रधान, नकुड विधानसभा सचिव विपिन पाल, देवबंद विधानसभा अध्यक्ष सुरेश सैनी,एससी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवबंद विधानसभा उपाध्यक्ष अमित सैनी, विधानसभा नकुड उपाध्यक्ष प्रदीप बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के शिवम सूर्यवंशी, सत्यम सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ 2022 में होने वाले चुनाव की सफलता के लिए मूल मंत्र भी दिया।
सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को एक मजबूत दिशा देने का दृढ़ संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!