भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, सिद्धार्थ बने महानगर अध्यक्ष, देखें सूची

MS Malik
By
1 Min Read

सिद्धार्थ अग्रवाल को महानगर मीता सिंह ग्रामीण, रविंद्र राणा को ऋषिकेश की कमान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में पार्टी के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। राजधानी देहरादून महानगर में पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के बेटे सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि ग्रामीण जिले में मीता सिंह और ऋषिकेश में रविंद्र राणा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें महानगर देहरादून में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषिकेश में रविंद्र राणा और ग्रामीण में मीता सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

देखें सूची

इनको मिली कमान
देहरादून महानगर में सिद्धार्थ अग्रवाल
देहरादून ग्रामीण मीता सिंह
उत्तरकाशी सत्येंद्र राणा
टिहरी राजेश नौटियाल
चमोली में रमेश मैखुरी
रुद्रप्रयाग में महावीर पंवार
ऋषिकेश में रविंद्र राणा
हरिद्वार में संदीप गोयल
रुड़की शोभाराम प्रजापति
पौड़ी सुषमा रावत
कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत
पिथौरागढ़ गिरीश जोशी
बागेश्वर में इंदर सिंह फरस्वान
रानीखेत में लीला बिष्ट
अल्मोड़ा में रमेश बहुगुणा
चंपावत में निर्मल मेहरा
नैनीताल में प्रताप बिष्ट
काशीपुर में गुंजन सुखीजा
उधम सिंह नगर में कमल जिंदल को पार्टी के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!