देहरादून: बिजली की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो महाप्रबंधक का घेराव करेंगे भाजपाई

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में चंद्रबनी वार्ड के कैलाशपुर, पित्तथूवाला खुर्द, चोयला चंद्रबनी, धारावाली, भूतोवाला पटिया वाला, अमर भारती आदि गांव की बिजली की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप महाप्रबंधक राहुल जैन से मुलाकात कर उनको क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

सुखबीर बुटोला ने महाप्रबंधक से क्षेत्र में 40 बिजली पोलो की अत्यंत आवश्यकता बताते हुए बिजली के पोल उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा कई स्थानों पर केवल बचं लाइनें नहीं है कई स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या हैं। कैलाशपुर में कई स्थानों को टर्नर रोड बिजली घर से जुड़वाने की आवश्यकता है जिससे कैलाशपुर की बिजली की समस्या का समाधान हो सके कई स्थानों पर बिजली की पुल टूट गए हैं तारे झुकी हुई है इनको जल्दी ही ठीक कराने की आवश्यकता है।

क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि यदि विभाग द्वारा एक माह के अंदर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर उप महाप्रबंधक का कार्यालय घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री उपाध्यक्ष रामपाल राठौर, मदन सिंह, राधेश्याम कश्यप, अजय गोयल, साजन रावत, शांति रावत, विलोचन प्रशाद शर्मा, महेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!