मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया कालीदास मार्ग में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कालीदास मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर निर्देशित किया कि मार्ग में चल रहे निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति अत्यधिक दयनीय है और क्षेत्रवासियों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए मार्ग में नाली निर्माण के कार्य को तत्काल पूर्ण करवाते हुए सड़क निर्माण प्रारम्भ करवाया जाये।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अगले तीन दिन में बीएम से मार्ग का सुधारीकरण कार्य कर दिया जायेगा, जिससे क्षेत्रवासियों की समस्या का पूर्ण रुप से समाधान हो जायेगा। 

इस अवसर पर मसूरी विधायक के साथ किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कुलदीप रावत, अनुज रोहिला, महेश भट्ट, रोहित सनवाल आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!