देहरादून: राजधानी में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में विकासनगर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

MS Malik
By
3 Min Read

काली पट्टी बाँध किया उपवास, उसके बाद की सरकार विरोध मे जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन

देहरादून। बृहस्पतिवार को देहरादून राजधानी में नौकरी घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे और कोई भी परीक्षा नकल विरोधी मजबूत कानून आने से पहले कराने का विरोध कर रहे बेरोजगार युवाओं पर सरकार के इशारे पर किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज से विकासनगर के कांग्रेसी भी आक्रोशित देखे गए। युवक कांग्रेस ने उक्त मुद्दे पर चौक बाजार में पुतला दहन की घोषणा की थी परंतु आज प्रातः ही यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव चौहान को हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज ने चौकी में बुलाकर बिठा लिया और धारा 144 लगी होने का हवाला देकर पुतला दहन का कार्यक्रम नहीं करने की चेतावनी दे दी।

जिसके बाद कांग्रेस जन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे विकास नगर स्थित तिलक भवन में एकत्र हुए और धारा 144 के बाद की परिस्थितियों पर विचार किया और काला दिवस मनाते हुए बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर तिलक भवन के समक्ष की लगभग 2 घंटे का उपवास किया l इस मौके पर अपने संबोधन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने कहा कि सभी नौकरी घोटालों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिप्त पाए जाने से धामी मोदी की उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से बौखला गई है और शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे युवाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर रही है जो कि लोकतंत्र में तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है और इस तानाशाही को कांग्रेस बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि सरकार युवाओं पर बर्बरता करके सोए हुए पहाड़ को जगा रही है। यदि सरकार यह सोचती है कि बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करके वह जनता और युवाओं की आवाज को दबा देगी तो इसका अर्थ यह है कि सरकार बहुत बड़ी गलतफहमी में है l इसके बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन के बाहर ही जबरदस्त नारेबाजी करके सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की जांच माननीय हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा कराए जाने की मांग की।

इस दौरान एआईसीसी सदस्य संजय जैन, शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर के अध्यक्ष कितेश जायसवाल, पूर्व पालिका चेयरमैन नीरज अग्रवाल, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष पुण्डीर, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, इतेंद्र पुंडीर, कांग्रेस नेता विनय जायसवाल, क्षितिज वर्मा, संयम जैन, सुरेश कुमार, मनोज, शोभित, राजीव चौहान, विनय ठाकुर, विजय कुमार, जीवन सिंह, सुशील, राधेश्याम आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!