गांधी पार्क के बाहर बेरोजगार संघ एवं पुलिस के बीच हुई झड़प में 13 गिरफ्तार, देखें हंगामे और पथराव की वीडियो

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को गांधी पार्क के बाहर बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल युवाओं एवं पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बेराजगार संघ द्वारा अपना कतिपय मांगों को लकर राजपुर रोड गांधी पार्क के पास धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल अराजक तत्वों द्वारा उपद्रवी कृत्य करते हुए कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई तथा राजकीय व सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से उन पर काफी पथराव किया गया, जिसमें 15 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

पथराव करने के उपरांत भीड़ द्वारा तितर-बितर होकर एश्ले हॉल चौक तक घंटाघर चौक पर जाम लगाते हुए सड़क को अवरुद्ध किया गया, जिससे आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उग्र प्रदर्शन में लगभग 3 से 4 हज़ार की संख्या में लोग शामिल थे, भीड़ को उत्तेजित कर उपद्रव करने वाले 13 मुख्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अन्य व्यक्तियों को पुलिस संरक्षण में रखा गया जिन्हें बाद मुचलका रिहा किया गया । उक्त घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा धारा चौकी मे उग्र प्रदर्शन करने वाले अ तत्वों के विरुद्ध मु0अ0सं0- धारा-57 / 2023 307/332/352/147/ 186/ 341/188/427/34 भादवी व 3/4 लोक संपति हानि निवारण एवं 7 क्रिमनल लॉ अमेंडमेंट अधीनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

इसके अलावा हिंसक प्रदर्शन में शामिल अन्य अराजक तत्वों को फोटोग्राफी के माध्यम से चिंहित किया जा रहा है। जिनके द्वारा उग्र प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सार्वजनिक सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचया गया, उनके भविष्य में होने वाले पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में इस घटना का संज्ञान लिया जाएगा।

यह हुए गिरफ्तार

बॉबी पंवार पुत्र खजान सिंह उम्र 25 वर्ष
निवासी ग्राम दत्तरोटा लाखामंडल चकराता

राम कंडवाल पुत्र जनार्दन कंडवाल
निवासी मानपुर थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल

संदीप पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष
निवासी ग्राम सौली पोस्ट नौगांव थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी

मुकेश सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जैदी पोस्ट बड़डू थाना कालसी जिला देहरादून

अनिल कुमार पुत्र सूपाराम उम्र 26 वर्ष
निवासी ग्राम कचटा पोस्ट कमाए थाना कालसी जिला देहरादून

अमन चौहान पुत्र बलबीर सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम मोरी पोस्ट टिकोची थाना मोरी जिला उत्तरकाशी

शुभम सिंह नेगी पुत्र ज्ञानचंद नेगी उम्र 25 वर्ष
निवासी बीरपुर जिला उत्तरकाशी

लुसून टोडरिया पुत्र स्वर्गीय राजन टोडरया उम्र 27 वर्ष
निवासी ग्राम सौड पोस्ट कड़वालसू थाना बहाबजार पौड़ी गढ़वाल

हरि ओम भट्ट पुत्र केएस भट्ट उम्र 27 वर्ष
निवासी भट्टू थाना टिहरी गढ़वाल

मोहन कैंथोला पुत्र हुकुम सिंह कैंथोला उम्र 35 वर्ष
निवासी डुमरी पिक्चर पैलेस मसूरी जिला देहरादून

रमेश तोमर पुत्र रामचंद्र तोमर
निवासी कवाखेडा पोस्ट कंडोली जिला देहरादून

नितिन दत्त पुत्र स्वर्गीय सुरेशानंद उम्र 36 वर्ष
निवासी मसूरी जिला देहरादून

अमित पंवार पुत्र राजेंद्र पंवार
निवासी दत्तरोटा पोस्ट लाखामंडल चकराता जिला देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!