चुनाव परिणाम : रुझानों में नागालैंड में भाजपा गठबंधन ने किया सूपड़ा साफ, त्रिपुरा में लहराया ‘भगवा’

MS Malik
By
3 Min Read

तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में वोटिंग की गिनती जारी है. रुझानों में नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिल चुका है, वहीं त्रिपुरा के रुझानों में भी बीजेपी+ को बहुमत मिल चुका है. मेघालय त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ता दिख रहा है।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं.रुझानों में नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिल चुका है. वहीं त्रिपुरा के रुझानों में भी BJP+ को बहुमत मिल चुका है वहीं मेघालय में NPP 20 सीटों, बीजेपी 12 और टीएमसी भी 9 सीटों पर आगे चल रही है. इस चुनाव में बीजेपी के लिए त्रिपुरा और नागालैंड में अपनी सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है. नागालैंड में उसका एनडीपीपी से गठबंधन है. मेघालय में कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस चुनाव मैदान में है. यहां का चुनाव दिलचस्प है. बीजेपी ने इस बार इस राज्य में काफी ताकत लगाई है।

बता दें कि मेघालय में 74.3 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया. नागालैंड में 83 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया और त्रिपुरा में लगभग 88 फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे थे।

त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी 32 सीटों पर कांग्रेस+लेफ्ट गठबंधन 16 पर टिपरा 11 पर और अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

त्रिपुरा में 60 सीटों के रुझान आ चुके हैं. बीजेपी 35, लेफ्ट 18, टीएमसी, टिपरा-7 पर आगे चल रही हैं. मेघालय में एनपीपी 23, टीएमसी 11, बीजेपी 10 , कांग्रेस 5 और यूडीपी 5 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं नागालैंड में बीजेपी -एनडीपीपी 46, एनपीएफ 6, कांग्रेस -1 और अन्य 9 पर आगे चल रहे हैं।

त्रिपुरा में बीजेपी ने 2018 में 35 सीटें जीती थीं
त्रिपुरा में 2018 में बीजेपी ने 35 सीटें जबकि सीपीआई (एम) 16 और आईपीएफटी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी।

त्रिपुरा में ‘भगवा’ छाया
त्रिपुरा की बात करें तो 60 की 60 सीटों पर रुझान आ चुके हैं. बीजेपी+ 39 सीटों पर, कांग्रेस+वाम 16 सीटों पर, टिपरा 6 पर आगे चल रहे हैं।

मेघालय में एनपीपी 22 सीटों पर और टीएमसी 11 सीटों पर आगे
मेघालय में किसी भी गठबंधन को अकेले बढ़त मिलती नहीं दिख रही है. रुझानों के मुताबिक- एनपीपी-22, टीएमसी-11, बीजेपी-9, यूडीपी-8, कांग्रेस 6 पर आगे चल रही है।

नागालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी की सत्ता में वापसी
रुझानों में नागालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है. सभी सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं. बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!