Airtel के बाद Vi ने भी की टैरिफ प्लान में 20-25 फीसदी की बढोतरी, नई दरें कल से होंगी लागू

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने टैरिफ प्लान में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 23 नवंबर को एक्सचेंज को यह जानकारी दी है। टैरिफ में ये बढ़ोतरी 25 नवंबर, 2021 से लागू होगी। बता दें कि इससे पहले 22 नवंबर को Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए टैरिफ में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा करने का ऐलान किया था, जिसके बाद VI ने भी अब ऐसा ही कदम उठाया है।

VI के टैरिफ प्लांस की नई कीमत – अब Vodafone Idea Limited का बेसिक पैक 79 रुपए के बजाय 99 रुपए से शुरू होगा। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 28 दिनों के 249 रुपए के डेली 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत अब 299 रुपए होगी।

वहीं 1GB डेटा पैक के लिए 219 रुपए के बजाय अब 269 रुपए का चार्ज लिया जाएगा। 299 रुपए का 2GB डेटा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 359 रुपए हो गया है।

449 रुपए वाले डेली 2GB वाले 56 दिनों के पैक की कीमत अब आपको 539 रुपए चुकानी होगी। इसी तरह, 56 दिनों वाले 1.5GB डेटा पैक के लिए 399 रुपए के बजाय 479 रुपए चार्ज लगाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!