CBSE की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से

MS Malik
By
2 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10 एवं 12 की ट्रम द्वितीय की परीक्षाओं की तिथि का एलान कर दिया गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10 एवं 12 की ट्रम द्वितीय की परीक्षाओं की तिथि का एलान कर दिया गया है। परीक्षाएं 26 अप्रैल से दो पालियों के बजाय इस बार एक पाली में आयोजित की जाएगी।

शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं की ट्रम द्वितीय की परीक्षाओं की तिथियों का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक दसवी और बारहवी की बोर्ड परीक्षाएं इस बार सवेरे 10.30 बजे से आरंभ होंगी। इस बार परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में नहीं किया जाएगा बल्कि केवल एक पाली में ही किया जायेगा। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आगामी 26 अप्रैल से आरंभ हो जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान किए जाते ही छात्र-छात्राएं अब पढ़ाई के काम में व्यस्त हो गए हैं, जिसके चलते खेलकूद में बीतने वाला समय अब छात्र छात्राओं की ओर से पढ़ाई में लगाया जा रहा है जिससे कि वह अच्छे से पढ़ाई कर परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों के अधिक से अधिक उत्तर देकर रिजल्ट के दौरान अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!