Dehradun: निकाय चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस की बैठक आयोजित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन जुटाने हेतु डी ए वी महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महासचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार जायसवाल द्वारा सालावाला वार्ड में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए राजकुमार जायसवाल ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और शहर भर में टूटी फूटी सड़कों से त्रस्त जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को समस्याओं से त्रस्त जनता की मजबूत आवाज़ बनना होगा।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद मुकेश बंगवाल तथा संचालन सालावाला समीति अध्यक्ष मनोज विजल्वाण ने किया। सभा में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, डॉ गोपाल क्षेत्री, पूर्व पार्षद सुंदर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखीराम विजल्वाण, आनंद बहुगुणा, कुलदीप जखमोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद डंगवाल, उदयवीर पंवार ने अपने संबोधन में एकजुटता के साथ भाजपा शासन के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान छेड़ कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को निगम चुनाव में जिताने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!