Dehradun: मंहगे शौक ने नामी यूनिवर्सिटी के छात्र को बना दिया लुटेरा, पुलिस ने साथी समेत किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीसीए के एक छात्र को लूट के मामले में साथी समेत गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ देर शाम कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर चौक के पास एक सुनार की दुकान पर दो लडकों द्वारा खुखरी का डर दिखाकर लूट का प्रयास किया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल गोरखपुर चौक से आगे पहुंचे तथा स्थानीय लोगो की सहायता से घटना को अंजाम का प्रयास करने वाले दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सिद्वार्थ मेहरा तथा सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नु गुरुंग बताया।

इस दौरान अभियुक्तों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अभियुक्त सिद्धार्थ द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगों से उधार लिया गया था जो उसके ऊपर लगातार उधार वापस करने का दबाव बना रहे थे तथा अपनी उधारी चुकाने के लिए उनके द्वारा लूट की योजना बनाई थी, घटना को अंजाम देने के लिए खुखरी की व्यवस्था उसके साथी सानिध्य ने की थी। योजना के मुताबिक वे दोनों गोरखपुर स्थित एक ज्वैलरी की शॉप में लूट के लिए गए थे, पर घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पकड़े गये।

साथ ही पकडे गये दोनो अभियुक्तों में से सिद्वार्थ मेहरा देहरादून की नामी यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है, जबकि दूसरा युवक पिज़्ज़ा शॉप मे काम करता है। दोनो अभियुक्तों के खिलाफ थाना पटेलनगर पर लूट का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!