मंगलवार 27 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, देर रात जारी हुआ आदेश

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। देहरादून जिले में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 27 जनवरी मंगलवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम की बिगड़ती स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे सड़कों पर फिसलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शनिवार के दिन बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा, ताकि छोटे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घरों में सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की सलाह:
खराब मौसम के दौरान यात्रा से बचें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

 

देहरादून। सुबह से हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम की बिगड़ती स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे सड़कों पर फिसलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शनिवार के दिन बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा, ताकि छोटे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घरों में सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन की सलाह:
खराब मौसम के दौरान यात्रा से बचें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!