Dehradun: सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर सफाई कर्मी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के पाम सिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर पर्यावरण मित्र राकेश के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। पर्यावरण मित्र द्वारा पटेल नगर थाने में शिकयत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिसपर पुलिस ने आरोपी नितिन रावत पुत्र वीरेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक़ राकेश पुत्र दीप चन्द, पर्यावरण मित्र, नगर निगम, देहरादून आज दिनांक 19-09-2024 को प्रातः 8.30 बजे पाम सिटी, पथरीबाग चौक में अपनी सरकारी डियूटी पर तैनात था। यहां पर नितिन रावत पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत को सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैंकने से मना किया तो उसके द्वारा कर्मचारी के साथ सीधे मारपीट एवं गाली-गलौच की गयी। इस स्थल पर पूर्व में भी दो बार आस-पास के कालेजों के छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा नगर निगम कर्मचरियों के साथ मारपीट की घटना की जा चुकी है तथा पूर्व में भी एफआईआर की कार्यवाही की गयी।

दिनांक 19-09-2024 की घटना पर थाना पटेल नगर में नितिन पुत्र विरेन्द्र सिंह रावत के विरूद्ध सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, गाली-गलौच करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा कहा गया कि भविष्य में यदि पर्यावरण मित्र या सफाई कार्य में लगे किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार किया जाता है तो सफाई कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित व्यक्ति की होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!