Digital Arrest Fraud : डिजिटल अरेस्ट कर राजधानी की महिला से 10 लाख रुपए की ठगी

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून की एक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर 10.5 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
अस्तित्व टाइम्स आपको पहले भी साइबर क्राइम के लगातार बढ़ रहे मामलों की जानकारी देकर जागरूक करता रहा है। जिससे आप सेफ और अलर्ट् रहे क्योंकि अब साइबर अपराधी फ्रॉड के ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिन्हें जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे और कहेंगे इतनी मेहनत अगर इन्होंने पढ़ाई में की होती तो आज ये IAS बन गए होते। स्कैमर्स वारदातों को अंजाम देने के लिए अब एक खास तरह का तरीका अपना रहे हैं, जिसे ‘Digital Arrest’ फ्रॉड कहा जा रहा है। राजधानी देहरादून में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को लगातार 30 डिजिटल अरेस्ट कर 10.5 रूपए की ठगी कर ली गई।

जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून की महिला को साइबर ठगों ने कूरियर अवैध बताकर ठग लिया. वीडियो कॉल पर जोड़ने के बाद 30 घंटे तक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ की. इस दौरान महिला अपने घर में रही और मामले को सुलझाने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे लाखों रुपए ठग लिए. महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.मॉडल कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई. फोनकर्ता ने बताया कि उनका एक अवैध कूरियर थाईलैंड जा रहा था, जिसे रोक दिया गया है. फोनकर्ता ने कहा कि उनका फोन मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया जा रहा है. इसके बाद महिला को एक स्काइप वीडियो कॉल पर कुछ लोगों से जोड़ा गया. महिला से वीडियो कॉल पर 30 घंटे तक पूछताछ की गई. जो व्यक्ति बात कर रहा था, वह पुलिस की वर्दी में था और सही-सही जानकारी नहीं देने पर महिला को मुंबई क्राइम ब्रांच बुलाने की धमकी दी जा रही थी।

महिलाओं को बनाते है अपना सॉफ्ट टारगेट
फोनकर्ता ने कहा कि उनके दस्तावेज क्राइम ब्रांच भेजे जा रहे हैं. इस पर महिला इतनी लंबी पूछताछ से परेशान हो गई. कुछ देर बाद महिला के पास वीडियो कॉल आया और वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं. लेकिन इसके लिए उसने एक शर्त रखी. महिला से कहा कि उसको 10 लाख 50 हजार रुपए देने होंगे. महिला डर गई और रुपए देने के लिए तैयार हो गई. जैसे तैसे महिला ने रकम इकट्ठा कर उस व्यक्ति के बताए खाते में बैंक जाकर जमा कर दी. यहीं उस महिला के साथ साइबर फ्रॉड हो गया।

कैसे बचें और कहां करें शिकायत ?
डराने या धमकाने का कोई कॉल आता है तो तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दें।
अगर कोई आपको किसी खास एजेंसी का अधिकारी बन बात कर रहा है तो आप उस एजेंसी को कॉल कर मदद मांग सकते हैं
कॉल के दौरान पैसों के लेनदेन की बात न करें। कोई भी पर्सनल डिटेल भी शेयर न करें।
ऐसा होने पर आप 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
आप ऑनलाइन www.cyber crime.gov. in पर भी जाकर Help ले सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!