प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से फ्री करें UPSC की तैयारी, 29 मई तक जारी हैं आवेदन 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एक ऐसा एग्जाम है जिसका फॉर्म हर साल लाखों छात्र बड़ी उम्मीदों के साथ भरते हैं। इस बीच कई छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, सही और किफायती कोचिंग का व्यवस्था, ऐसे ही जरूरतमंद छात्रों के लिए जामिया यूनिवर्सिटी यूपीएससी सिविल सर्विस की फ्री कोचिंग लेकर आई है। जिसकी मदद से छात्र ना सिर्फ फ्री में शानदार गुणवत्ता वाली कोचिंग कर सकेंगे बल्कि उन्हें फ्री हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी।

जामिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल एक्स पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ‘आरसीए, जामिया अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) और महिला उम्मीदवारों से सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक-सह-मुख्य) 2026 के लिए मुफ्त कोचिंग (छात्रावास सुविधा के साथ) के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।’

जामिया फ्री UPSC कोचिंग के नियम और शर्ते:
जामिया यूनिवर्सिटी अपनी फ्री यूपीएससी कोचिंग में तीनों चरणों – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी कराता है।
कोचिंग कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को जामिया मिलिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। आवेदन फॉर्म रजिस्ट्रेशन फीस 1200 रुपये है।
कोचिंग कार्यक्रम के लिए क्वालिफाई प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी, जिसमें दो भाग शामिल हैं: सामान्य अध्ययन और निबंध। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होगी।

 

आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा में सामान्य अध्ययन (ऑब्जेक्टिव) और यूपीएससी मॉडल पर निबंध लेखन शामिल होगा।
मार्किंग स्कीम के अनुसार, टेस्ट में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक उत्तर पर कुल मार्क्स के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
दोनों पेपर अंग्रेजी/हिंदी/उर्दू में होंगे। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान, तार्किक और आलोचनात्मक सोच, तर्क, समझ और खुद को संगठित और संरचित तरीके से व्यक्त करने की क्षमता का आकलन करना है।

जामिया फ्री IAS कोचिंग टेस्ट डेट शेड्यूल:
जामिया फ्री UPSC कोचिंग कार्यक्रम 2025-26 डेट शेड्यूल 2026
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 29 मई 2026
आवेदन हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 30 मई 2026
जामिया एप्लिकेशन के ऑफिशियल वेबसाइट admission.jmi.ac.in
प्रवेश परीक्षा का डेट और टाइम 15 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
रिजल्ट जारी होने की डेट 11 जुलाई 2026
प्रवेश परीक्षा में पास उम्मीदवारों के एडमिशन की लास्ट डेट 10 अगस्त तक
फ्री यूपीएससी कोचिंग शुरू होने की डेट 9 सितंबर 2026
इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर जामिया यूनिवर्सिटी से जुड़े इस एग्जाम का विस्तृत विवरण छात्र हासिल कर सकते हैं। यहां पर आवेदन भी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!