UKPSC PCS परीक्षा तीन अप्रैल को, खुद डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी द्वारा राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा (यूकेपीएससी पीसीएस एग्जाम 2022) 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 16 मार्च 2022 से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UKPSC PCS Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

दरअसल उत्तराखंड पीसीएस के 318 पदों पर भर्ती (यूके पीएससी रिक्वायरमेंट 2022) के लिए आवेदन अगस्त 2021 में मांगे गए थे जिनके लिए अब प्रीलिम्स परीक्षा 3 अप्रैल को होगी।

बता दें कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे उन्हें अपने एडमिट कार्ड (यूकेपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2022) वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उम्मीदवार आयोग की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!