UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच CBI या हाईकोर्ट के जज से कराई जाय : कांग्रेस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की चल रही जांच पर सवाल खड़े किये हैं। पार्टी के विधायक दल के नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड सेवा अधिनस्थ चयन आयोग में स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा के घपले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी छोटी मछलियां ही एसटीएफ पकड़ पाई है, जबकि इसमें कई बड़े मगरमच्छ शामिल हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस पिछले लंबे समय से आवाज उठा रही थी और अभी भी कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में पारदर्शी जांच के लिए हाईकोर्ट के न्यायधीश या फिर सीबीआई जांच होनी चाहिए।

जिससे कि युवाओं के साथ छल और धोखा करने वाले सलाखों के पीछे जाएं। वही अग्निवीर की भर्ती को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर सवाल उठाए उन्होंने पौड़ी में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार अग्निवीर के मानकों को ठीक करना तो दूर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का प्रमाण पत्र तक नहीं बना पा रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पहाड़ के युवाओं के साथ अग्निवीर की भर्ती के नाम पर छल किया जा रहा है। यह साबित खुद राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी किया है, क्योंकि उन्होंने भी अग्निवीर के मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस लंबे समय से इस मामले को लेकर विरोध कर रही थी जो कि अब जगजाहिर हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!