राहत : मरम्मत के बाद सीमित समय के लिए रायपुर थानों रोड पर आवाजाही शुरू

MS Malik
By
1 Min Read

सुबह सात बजे से दस बजे तक, दोपहर एक से तीन बजे तक और शाम को पांच बजे से छह बजे तक हल्के वाहन पुल से गुजर सकेंगे

देहरादून। राजधानी देहरादून के मालदेवता रायपुर क्षेत्र में आई आपदा के कारण रायपुर-थानो मार्ग पर स्थित सौंग नदी पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया था। जिसके चलते स्थानीय जनता और खास तौर पर छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आपदा के अगले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाग्रस्त पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल पर आवाजाही सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। दूसरी तरफ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ लगातार अधिकारियों की टीम के साथ टूटे पुल के निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए थे। जिसका नतीजा रहा कि देर रात्रि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की उपस्थिति में जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था द्वारा संपर्क मार्ग का निर्माण कर हल्के वाहनों के लिए टूटे पुल से आवाजाही सुचारू कर दी गई है। जल्द ही अब पुल का पक्का निर्माण भी शुरू हो जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!