UP: इंस्पेक्टर साहब के खिलाफ 43 बीघा बेनामी संपति कब्जाने का मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

इंस्पेक्टर साहब के खिलाफ बेनामी संपति मामले में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। जिले की मिर्जापुर कोतवाली के पूर्व प्रभारी और निलंबित इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति जबरन अपनी पत्नी और परिचित के नाम कराने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार में दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी तैनाती के दौरान हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति 49 बीघा जमीन अपनी पत्नी राजरानी और एक परिचित विजय कुमार के नाम जबरन करवाई थी। विक्रेता रोशनलाल ने शिकायत की थी कि जमीन के बैनामे की धनराशि उनके खाते में डालने के बाद जबरन किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कराई गई।

जांच एसपी देहात सागर जैन को सौंपी गई थी, जिसमें बैंक खातों के जरिए धनराशि के हस्तांतरण का आरोप सही पाया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संपत्ति हाजी इकबाल की बेनामी थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!