VIP ऊषा कालोनी में निकला 12 फीट लंबा कोबरा, घंटो की मशक्कत के बाद टीम ने पकड़ा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित वीआईपी उषा कालोनी में 12 फीट लंबा किंग कोबरा पकड़ा गया। कई घंटों तक चले ऑपरेशन में किंग कोबरा को पकड़ने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी।

पूर्व DGP पीडी रतूड़ी के घर के पास किंग कोबरा देखे जाने के बाद कालोनी में हलचल मच गई। बाद में किंग कोबरा पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम के साथ डॉ पीयूष रतूड़ी ने रात में पेड़ पर चढ़े किंग कोबरा को पकड़ने में काफी मेहनत की।

लगभग तीन-चार घण्टे की मेहनत के बाद किंग कोबरा को टार्च की रोशनी व साधारण छड़ी के माध्यम से पेड़ से गिराया गया। पेड़ से गिरने के वन विभाग की टीम के जितेंद्र बिष्ट एवं अरशद ने किंग कोबरा को पकड़ा। किंग कोबरा के पकड़े जाने के बाद बड़े बड़े अधिकारियों की उषा कालोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही किंग कोबरा को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!