एयरटेल ग्राहकों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने प्रीपेड प्लान्स के टैरिफ़ में 20-25 फीसदी का इजाफा

MS Malik
By
1 Min Read

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लांस के टैरिफ़ में 20 से 25 फ़ीसदी तक का इजाफा करने का एलान किया है।
इस बढ़ोतरी के दायरे में वॉइस प्लांस, अनलिमिटेड वॉइस बंडल प्लान और डेटा टॉप अप प्लान शामिल हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नई दरें 26 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगी।

वॉइस प्लान की शुरुआती दरों में 25 फ़ीसदी का इजाफा किया गया है जबकि अनलिमिटेड वॉइस बंडल प्लान में 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है. सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल के पास इस समय 32 करोड़ 30 लाख उपभोक्ता हैं.
कंपनी ने डेटा टॉप अप प्लांस में भी 20 से 21 फ़ीसदी तक की वृद्धि की है।

टैरिफ बढ़ोतरी का एलान करते हुए एयरटेल ने कहा है कि उनकी कंपनी का मानना है कि एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यु पर यूजर) 200 रुपये होना चाहिए और आख़िरकार इसे 300 रुपये के स्तर पर लाया जाना चाहिए ताकि लगाई गई पूंजी पर वाजिब रिटर्न मिल सके और कारोबार के लिहाज से एक बढ़िया बिज़नेस मॉडल तैयार किया जा सके। एयरटेल ने अपने बयान में कहा है कि इस कदम से भारत में 5जी लॉन्च करने में भी एयरटेल को सहूलियत होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!