कप्तान साहब ने बदले दरोगाओं के कार्यक्षेत्र, दो महिला दरोगा भी बनी चौकी प्रभारी

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजधानी दून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने देर रात 13 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। खास बात यह रही कि इस बार पहली बार दो महिला उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा शहर की कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थल पर भेजें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सख्ती और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब हाल ही में आईएसबीटी चौकी प्रभारी को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद एसएसपी ने आईएसबीटी चौकी से जुड़े 11 पुलिसकर्मियों को भी अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था।

दीपक गैरोला
चौकी प्रभारी मालदेवता, थाना रायपुर से थाना कैंट

ओमप्रकाश
चौकी प्रभारी करनपुर, कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी मालदेवता, थाना रायपुर

रवि प्रसाद
चौकी प्रभारी नालापानी, कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी करनपुर, कोतवाली डालनवाला

मिथुन कुमार
चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर से कोतवाली डालनवाला

रीना वर्मा
थाना रायवाला से चौकी प्रभारी नालापानी, कोतवाली डालनवाला

राजीव धारीवाल
थाना रायपुर से चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर

जावेद हसन
थाना सहसपुर से कोतवाली डालनवाला

कमलेश गौड़
चौकी प्रभारी बिंदाल, थाना कैंट से थाना नेहरू कॉलोनी

विनीयता चौहान
थाना कैंट से चौकी प्रभारी बिंदाल, थाना कैंट

कविंद्र राणा
चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश से थाना सहसपुर

विनय शर्मा
चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला से चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कोतवाल ऋषिकेश

जैनेंद्र राणा
कोतवाली मसूरी से चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला

कीर्तीलाल
अपर उपनिरीक्षक कोतवाली डालनवाला से थाना राजपुर

एसएसपी ने उम्मीद जताई है कि नए तैनात अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!