कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक सम्पन्न, माहरा हुए बतौर मुख्य अतिथि शामिल

21

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित के नेतृत्व में कांग्रेस भवन देहरादून में सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्रदेश अध्यक्ष करण महारा शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल विष्णु शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम के बारे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया कि कार्यक्रम से पूर्व ध्वज वन्दन का कार्यक्रम हुआ। बैठक से पूर्व सेवा दल के संस्थापक हार्डीकर जी व शहीद दुर्गा मल्ल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही माह के अंतिम रविवार का ध्वज वंदन कार्यक्रम हुआ तथा बैठक वन्देमातरम् से शुरू हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने सेवादल के कार्यों की तारीफ़ की तथा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति हेमा पुरोहित की पीठ थपथपाते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई दी और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में सेवादल अच्छा काम करेगा ऐसी शुभकामनाएं दी। प्रदेश प्रभारी सेवादल विष्णु शर्मा ने सेवादल के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी सेवादल के कार्यक्रमों के बारे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।

प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित ने अपने संबोधन के दौरान सेवादल के कार्यों में बढ़ चढकर भाग लेने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मंच से प्रशंसा की साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों से सक्रिय होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी काम नहीं करेगा वो घर बैठे क्योंकि ऐसा पदाधिकारी कभी कांग्रेस का हितैषी नही हो सकता। उन्होंने पदाधिकारियों को सेवादल की मजबूती के लिए निरंतर कार्यक्रम करने के निर्देश देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुँचाने का काम करें।

इस दौरान श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्ता जो पैदल चल के अनुशासन में चलें उन सबको सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया तथा नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

सचिव प्रवीण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सेवा दल के कार्यों की तारीफ़ करते हुए कहा कि वो हर संभव प्रयास करेंगे कि सेवादल निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहे। बैठक राष्ट्रगान से सम्पन्न हुई तथा बैठक के पश्चात एक तिरंगा यात्रा सेवा दल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई सेवादल बैठक में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, प्रदेश सचिव प्रवीण पुरोहित, हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत, सेवादल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।