केदारनाथ : चौथे राउंड में भी भाजपा आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी

MS Malik
By
4 Min Read

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज शुरू हो गई है और ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने चौथा राउंड पूरा होने पर 2289 वोटों की बढ़त बना ली है।

केदारनाथ उपचुनाव ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ से खास जुड़ाव को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी इस सीट को किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहती। चुनावी मैदान में बीजेपी को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पांच कैबिनेट मंत्रियों ने मोर्चा संभाला है।

यह उपचुनाव बीजेपी के लिए डबल इंजन सरकार की परीक्षा बन गया है, क्योंकि पार्टी पहले ही बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव हार चुकी है। वहीं कांग्रेस के हौसले भी बुलंद हैं, क्योंकि वह पिछले उपचुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है और अब केदारनाथ में भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

गौरतलब है कि इस सीट पर उपचुनाव की स्थिति जुलाई में विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उत्पन्न हुई। 20 नवंबर को इस सीट पर हुए उपचुनाव में 90,000 से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 6 प्रत्याशी इस चुनावी दंगल में हैं। बीजेपी ने आशा नौटियाल को टिकट दिया है, कांग्रेस ने मनोज रावत को मैदान में उतारा है, वहीं उत्तराखंड क्रांति दल ने डॉ. आशुतोष भंडारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया भी चुनावी मैदान में हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि केदारनाथ विधानसभा सीट का परिणाम किसकी झोली में जाएगा, और सियासी दलों के बीच की यह टक्कर किसकी जीत के साथ खत्म होगी।

तीसरा राउंड की काउंटिंग
भाजपा – 4821

कांग्रेस – 3231

त्रिभुवन (निर्दलीय) – 2792

भाजपा – 1590 वोटों से आगे

केदारनाथ उपचुनाव

चौथे राउंड की काउंटिंग
भाजपा – 6665

कांग्रेस – 4376

त्रिभुवन (निर्दलीय) – 4875

भाजपा – 2289 वोटों से आगे

केदारनाथ सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई. यहां बीजेपी-कांग्रेस के अलावा कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं. यहां भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही हैं

देहरादून। उत्‍तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. आज यानी 23 नवंबर को दोपहर तक फाइनल नतीजे आ जाएंगे. यहां बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के साथ ही निर्दलीय त्रिभुवन चौहान के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।

केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भाजपा विधायक शैलारानी रावत का जुलाई में निधन हो जाने के कारण केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी. यहां 57.64 फीसदी मतदान हुआ था।

केदारनाथ सीट पर दूसरे राउंड में मिले मत

बीजेपी से आशा नौटियाल : 1888
कांग्रेस से मनोज रावत : 1366
यूकेडी से आशुतोष भंडारी : 55
निर्दलीय त्रिभुवन चौहान : 852
निर्दलीय कैप्‍टन आरपी सिंह : 37
पीपीआई डेमोक्रेटिक से प्रदीप रोशन रुडिया : 41

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही हैं. आशा नौटियाल लगभग 735 वोट से आगे हैं।

पहला राउंड
बीजेपी आशा नौटियाल : 1398
कांग्रेस मनोज रावत : 915
यूकेडी से आशुतोष भंडारी : 66
निर्दलीय त्रिभुवन चौहान : 1185
निर्दलीय कैप्‍टन आरपी सिंह : 32
पीपीआई डेमोक्रेटिक से प्रदीप रोशन रुडिया : 25

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!