कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में कार्यकर्ताओं के साथ किया जन सम्पर्क

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को जन सम्पर्क अभियान के दौरान सहस्त्रधारा बाजार में जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र के पंचायतगणों, प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

 इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने इलाके में कराए गए विकास कार्यों के लिए काबिना मंत्री का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि चाहे आपदा हो या कोई और अवसर हमेशा हमारे विधायक लोगों के बीच तत्काल पहुँचते हैं।
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इसी तरह लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

 इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व प्रधान रतन सिंह, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह पयाल, पूर्व प्रधान कृपाल जवाडी, बीडीसी धीरज थापा सहित क्षेत्र के पूर्व प्रधान, बीडीसी मेंबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!