क्षेत्र पंचायत एवं ज़िला पंचायत सदस्य पद के लिए दो से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उधनसिंह नगर जिले में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुॅचकर 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की धनराशि की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ जन-समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की धनराशि की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के अलावा जनता की समस्याओं को सुनने के साथ साथ अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन-समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने द्रोणासार सौन्दर्यकरण येाजना, तथा वित्तीय वर्ष 2022–2023 में सिंचाई तथा लोक निर्माण आदि विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में भी अब दो से अधिक संतान वाले लोग चुनाव लड़ सकते हैं, इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक सन्तान हैं वे भी अब पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं।

महाराज ने कहा कि मेयर की तरह ही ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कराने का अधिकार राज्यों को देने की मांग केन्द्र से की गई है ताकि राज्य में ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी प्रत्यक्ष रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु 242 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग एक एप बना रहा है, जिसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से देषान्तरीय स्थिति के साथ गड्डे की फोटो अपलोड कर सकता है जोकि सीधे लोनिवि को प्राप्त होगी और लोक निर्माण विभाग उस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए गड्डा मुक्त करके फोटो अपलोड करेगा जोकि शिकायतकर्ता को भी प्राप्त होगी।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, भाजपा जिलाध्यक्षक गुंजन सुखीजा सहित, राजेश कुमार, अमित नारंग, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, खिलेन्द्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सीओ वन्दा वर्मा, तहसीलदार यूसुफ अली, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!