गणेश जोशी ने कुल्हान में किया अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जनता से मांगा समर्थन

MS Malik
By
2 Min Read

जोशी ने सहस्त्रधारा, सिल्ला, सरोना, सरखेत क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मांगे वोट

देहरादून। भारी बारिश और मौसम की जबरदस्त ठंड पर सियासी गर्मी का पारा भारी पड़ रहा है। प्रत्याशियों का प्रचार बरसात में भी जारी है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा रोड कुल्हान में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव कार्यालय के उदघाटन से पूर्व गणेश जोशी ने सरोना, सिल्ला और सरखेत में सूक्ष्म सभाओं को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया।

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र मेरे से पूर्व 10 साल तक विधायक रहे जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का शिकार होता आया था, विगत कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और खासतौर से संपर्क मार्गों का जो विकास हुआ है उससे क्षेत्र की जनता आशान्वित है। इसी का परिणाम है कि भयंकर बारिश और ठंड के बावजूद, चुनावी सभाओं में उमड़ कर आ रही है। मैं अपने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद अदा करता हूं कि इस विपरीत मौसम में भी, उनका जनता से सीधा संवाद बना हुआ है। कार्यक्रमों में हो रही जनभागेदारी से स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में पूरी शिद्दत से खड़ी है।

इस दौरान अमित पयाल, सुरेश पयाल, सुंदर सिंह पयाल, बालम सिंह, विजयराम नौटियाल, रमेश नौटियाल, रामचंद्र नौटियाल, वीर सिंह चौहान, नारायण सिंह राणा, अनुज कौशल, समीर पुंडीर तथा प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!