गैरसैण में सत्र नही कराने से नाराज AAP नेता अर्धनग्न होकर विधानसभा पहुंचे

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आम आदमी पार्टी नेता अर्धनग्न होकर विधानसभा के बाहर पहुंच गए। आप ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र ना कराए जाने से नाराज होकर अर्धनग्न हालत में विधानसभा के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा काटा। आप नेता ने कहा कि हम पहाड़ी हैं और पहाड़ में रहने वाले लोगों को ठंड नहीं लगती है। आप नेता को प्रदर्शन कर देख भारी पुलिस बल ने विधानसभा के गेट पर ही रविंद्र आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

विधानसभा सत्र की शुरुआत विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। एक तरफ कांग्रेस नेता हरीश रावत गांधी पार्क पर मौन उपवास में बैठे हैं। वहीं आप नेता रविंद्र आनंद अर्धनग्न हालत में विधानसभा के बाहर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा गेट के सामने उन्होंने जमकर हंगामा काटा। रविंद्र आनंद ने कहा कि पहाड़ में रहने वाले लोगों को ठंड नहीं लगती। इस दौरान उनहोनेब अर्धनग्न अवस्था में दही खाकर विरोध जताया।

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल गुरूमीत सिंह ने सदन में कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई बड़े काम हुए हैं। समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया गया है और सभी धर्मों के लिए एक कानून बनाया गया है। राज्यपाल ने कहा महिला सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी उत्तराखंड के द्वारा की गई। इसके साथ गी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी सफल आयोजन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!