चंद्रबनी पट्टियोंवाला से घराट संपर्क मार्ग का जिला योजना से हो निर्माण: बुटोला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शिवालिक रेंज के अंतर्गत चंद्रबनी पटिठयोवाला से घराट संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर उनको इस मार्ग को जिला योजना द्वारा बनाने हेतु आग्रह किया।

जिसके बारे में बुटोला द्वारा मंत्री जी को बताया गया कि यह मार्ग 2 विधानसभा सहसपुर को धर्मपुर से जोड़ता है इस मार्ग के निर्माण की मांग पूर्व में ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई है पर वन विभाग के अंतर्गत होने के कारण इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है इसके लिए माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री द्वारा प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून को इस मार्ग के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मदन सिंह, अनिल ढाकाल, नवीन झा, विलोचन प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!