ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, शिकायत पर मुक़दमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक शिक्षक ने गुरू शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। ट्यूशन पढ़ाने घर आने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा की मां की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पुत्री ने नीट की तैयारी करने के लिए फिजिक्स वाला इंस्टीट्यूट देहरादून में कोचिंग शुरू की। वहां पर उनकी पुत्री को पवन बड़थ्वाल हाल निवासी किरसाली चौक सहस्रधारा रोड नाम का टीचर पढ़ाता था। कुछ दिनों बाद टीचर ने इंस्टीट्यूट छोड़ दिया और उनकी पुत्री से सम्पर्क कर बताया कि वह कुछ बच्चों को अलग से तैयारी करा देगा। जिसके बाद उनकी पुत्री को पवन बड़थ्वाल घर पर पढ़ने के लिए आने लगा। दस दिन पढ़ाने के बाद पवन बड़थ्वाल ने अचानक पढ़ाने आना बंद कर दिया। उन्होंने व उनके पति ने पवन को कई बार फोन किया, परन्तु उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद से उनकी पुत्री भी सहमी व डरी हुई लग रही थी। पूछने पर पुत्री ने बताया कि टीचर पवन पढ़ाई के समय अश्लील बातें व हरकत करता था। उसने ऐतराज जताया तो पवन ने उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!