दुखद खबर: कैंट से भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन, सीएम ने जताया दुख

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक हरबंस कपूर का आज निधन हो गया है। हरबंस कपूर 2017 के विधानसभा चुनाव में लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए थे।

इससे पहले कपूर उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजधानी देहरादून की राजनीति में हरबंस कपूर को बरगद का पेड़ माना जाता था। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, गढ़ी कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पवार सहित अनेकों लोगों ने कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!