दुखद : नीलकंठ महादेव के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, दो मासूमों समेत तीन की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश नीलकंठ दर्शनों को जा रहे यात्रियों का एक वाहन लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गया। हादसे में दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। वाहन में 13 लोग सवार थे। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया।

घटना रविवार शाम करीब साढे़ तीन बजे की है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव के दर्शनों को जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों और एक युवती को मृत घोषित किया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति के मद्देनजर एम्स रेफर किया गया।

वाहन में रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर से 13 लोग नीलकंठ दर्शनों को आए थे। जिनमें दिव्यांश (06), दीप्ती (04) दोनों पुत्र-पुत्री सुरेश कमलेश (20) पुत्री सोमपाल की मृत्यु हो गई। अन्य वाहन सवारों में सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, उषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (08) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल घायल बताए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!